बॉलीवुड

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन, खराब रिव्यूज के बावजूद दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) 10 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई थी. फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. खराब रिव्यूज के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर काबिले तारीफ प्रदर्शन कर रही है

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन, खराब रिव्यूज के बावजूद दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) 10 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई थी. फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. खराब रिव्यूज के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर काबिले तारीफ प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन इस फिल्म ने 12.06 करोड़ रुपये कमाए थे. अब दूसरे दिन की कमाई के आकड़े भी सामने आ चुके हैं. दूसरे दिन भी फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. शनिवार को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने 14.02 करोड़ रुपये की कमाई की है.

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर इस फिल्म की कमाई के बारे में जानकरी दी. उन्होंने लिखा कि, "दूसरे दिन 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की कमाई में उछाल आया है लेकिन इस फिल्म को अच्छे जंप के लिए प्रशंसा नहीं मिली है. मुंबई और दिल्ली एनसीआर में फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया है. आज आईपीएल फाइनल है और इसका असर शाम के शोज में देखने को मिलेगा." यह फिल्म अभी तक कुलमिलाकर 26.08 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है. इस फिल्म को लेटेस्टली हिंदी ने 3 स्टार्स दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).