Stree 2 Song Khoobsurat: 'स्त्री' के साथ नजर आए वरुण धवन, रिलीज हुआ खूबसूरत गाना (Watch Video)
फिल्म 'स्त्री 2' का बहुप्रतीक्षित गाना 'खूबसूरत' रिलीज़ हो गया है. इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों ही कलाकार इस गाने में बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं.
Stree 2 Song Khoobsurat:फिल्म 'स्त्री 2' का बहुप्रतीक्षित गाना 'खूबसूरत' रिलीज़ हो गया है. इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों ही कलाकार इस गाने में बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं. गाने को विशाल मिश्रा, सचिन-जिगर ने गाया है और संगीत सचिन-जिगर ने दिया है. गीतकार अमितभट्टचार्य के शब्दों ने इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है. Shraddha Kapoor ने रेड आउटफिट में गिराई बिजली, एक्ट्रेस की खूबसूरती ने फैंस को बनाया दीवाना (View Pics)
'स्त्री 2' में 'भेड़िया' का कनेक्शन
यह पहली बार है जब 'स्त्री' फ्रेंचाइज़ी में 'भेड़िया' का कनेक्शन दिखाया गया है. वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' की सफलता के बाद, दोनों फिल्मों को जोड़ना एक दिलचस्प मोड़ है. अब देखना होगा कि वरुण का इसमें सिर्फ कैमियो है यह लंबा किरदार देखने मिलता है.
देखें 'खूबसूरत' गाना
फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई देंगे. साथ ही पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में दिखाई देंगे. अमर कौशिक द्वारा डायरेक्टेड 'स्त्री 2' साल 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' का सीक्वल है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. Stree 2 Trailer Out: राजकुमार राव और श्रद्दा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर चंदेरी में डर का माहौल (Watch Video)
इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस वरुण और श्रद्धा की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री गाने में साफ देखने को मिल रही है. 'स्त्री 2' का यह गाना दर्शकों को फिल्म के लिए और उत्साहित कर रहा है. उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

