Stree 2 Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए तीसरे वीकेंड में ‘बाहुबली 2’ का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह फिल्म अब 500 करोड़ के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो गई है और ‘जवान’ के साथ कांटे की टक्कर में है. फिल्म ने वीकेंड 3 में शानदार 48.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जो ‘बाहुबली 2’ हिंदी के 42.55 करोड़ से कहीं ज्यादा है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ, ‘स्त्री 2’ ने कुल 502.35 करोड़ का बिजनेस किया है और इसकी रफ्तार अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है. इस गति से, फिल्म ‘जवान’ के लाइफटाइम बिजनेस को चुनौती दे सकती है और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बन सकती है. Stree 2 Review: डर और हास्य का शानदार मिश्रण है ‘स्त्री 2’, फिल्म में आपके लिए है ख़ास सरप्राइज
‘स्त्री 2’ का अब तक का बिजनेस:
सप्ताह 1: 307.80 करोड़ (बुधवार को प्रिव्यूज सहित; गुरुवार को पूर्ण रिलीज)
सप्ताह 2: 145.80 करोड़
वीकेंड 3: 48.75 करोड़
कुल: 502.35 करोड़ (भारत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)
View this post on Instagram













QuickLY