Star Screen Awards 2019: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में रणवीर सिंह की गल्ली बॉय और आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 ने मचाई धूम
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह की गल्ली बॉय और आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 का दबदबा रहा. दोनों फिल्मों ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए.
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2019 (Star Screen Awards 2019) का रविवार को बड़े जोर शोर के साथ मुंबई (Mumbai) में आयोजन किया गया. इस दौरान बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारें अवॉर्ड फंक्शन में शानदार शिरकत करते नजर आए. इस अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट (Red Carpet) पर एक के बाद एक एंट्री करते सितारों ने अपनी चमक से इस रौशन कर दिया. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर जैसे बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारें अपनी चमक बिखेरते दिखाई दिए. तो वहीं अवॉर्ड फंक्शन के अंदर की बात करे तो रणवीर सिंह की गल्ली बॉय और आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 का दबदबा रहा.
गली बॉय ने जहां बेस्ट डायलॉग, 'अपना टाइम आएगा' के लिए बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी जैसे अवॉर्ड्स जीते वहीं आर्टिकल 15 की झोली में बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक, बेस्ट स्टोरी एंड राइटिंग और बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस. तो चलिए जानते है कि Star Screen Awards 2019 की पूरी winner list को.
बेस्ट डायरेक्टर पॉपुलर - जोया अख्तर (गली बॉय)
बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक - अनुभव सिन्हा (आर्टिकल 15)
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड- आलिया भट्ट (गल्ली बॉय)
[Instagram] Deepika Padukone congratulates Alia Bhatt for her Best Actress win for Gully Boy at the #StarScreenAwards2019 ❤ pic.twitter.com/lX6kD5wu97
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) December 8, 2019
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस - आर्टिकल 15
बेस्ट फिल्म पॉपुलर - गली बॉय
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस (मेल) - आयुष्मान खुराना
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस (फीमेल) - भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू
बेस्ट डायलॉग - गली बॉय
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - प्रेम चोपड़ा
बेस्ट न्यूकमर प्रोमेसिंग फीमेल - सारा अली खान
बेस्ट न्यूकमर प्रोमेसिंग मेल - सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) - गुलशन (मर्द को दर्द नहीं होता)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) - कामिनी कौशल (कबीर सिंह)
बेस्ट लिरिक्स - अपना टाइम आएगी (गली बॉय)
बेस्ट साउंड डिजाइन - उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट स्टोरी एंड राइटिंग - आर्टिकल 15
बेस्ट एक्शन - वॉर
बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड - गली बॉय और कबीर सिंह
बेस्ट एडिटिंग - वार
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन - गली बॉय
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - गली बॉय
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

