आलिया भट्ट पर लगा अवॉर्ड फिक्सिंग का आरोप, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर कसा तंज
आलिया भट्ट को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 में फिल्म 'गली बॉय' में अपने परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. इस बात को लेकर अब एक नई बहस छिड़ गई है. इंटरनेट पर इवेंट के बैक स्टेज से आलिया का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद एक्ट्रेस पर अवॉर्ड फिक्सिंग का आरोप लग रहा है.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 (Star Screen Awards 2019) में फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) में अपने शानदार परफॉर्मेंस के चलते बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी को अपने नाम किया. वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी इस फिल्म में अपने काम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. अब आलिया के अवॉर्ड जीतने पर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है जिसकी वजह है उनका एक वीडियो जो इस इवेंट के बैकस्टेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़ें: Star Screen Awards 2019: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में रणवीर सिंह की गल्ली बॉय और आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 ने मचाई धूम
इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि अवॉर्ड इवेंट की शुरुआत से पहले ही आलिया ने अवॉर्ड के साथ मीडिया के लिए पोज किया था. इसका ये मलतब निकाला जा रहा है कि आलिया के लिए ये अवॉर्ड पहले से ही फिक्स कर लिया गया था.
वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया किसपर कमेंट करते हुए कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने एक बार फिर आलिया पर निशाना साधा है. रंगोली ने ट्विटर पर लिखा, "चलो इतनी इमानदारी तो है कि ये काम छुपके कर रही हो, सबके सामने नहीं, अच्छा लगा कुछ तो बचा है अंदर अभी भी जो रोक रहा है."
Chalo itni honesty toh hai ki yeh kaam chup ke kar rahi ho, sabke samne nahin, achcha laga kuch toh bacha hai andar abhi bhi jo rok raha hai 😁 https://t.co/bF8jlSgp6E
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 8, 2019
आपको बता दें कि आलिया के इस वायरल (Viral) वीडियो में एक महिला पापाराजी से आग्रह करती सुनाई दे रही हैं कि वो उनकी फोटोज को फौरन शेयर न करें जिसपर फोटोग्राफर्स हामी भी भर देते हैं. इस वीडियो को लेकर अब आलिया पर अवॉर्ड फिक्सिंग (Award Fixing) का आरोप है. फिलहाल इस बारे में आलिया और उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

