SRK Celebrates 25 Years of DDLJ: शाहरुख खान ने Facebook, Twitter और Instagram पर बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, ट्विटर पर नाम रखा 'राज मल्होत्रा'
शाहरुख खान ने आज अपनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' की रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बदल दी है. अपनी पुरानी तस्वीर की जगह शाहरुख ने फिल्म 'डीडीएलजे' से अपने राज मल्होत्रा वाले किरदार की फोटो शेयर की है जिसमें वो ब्लैक जैकेट और कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं.
SRK Celebrates 25 Years of DDLJ: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आज अपनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' (Dilwale Dulhaniya Le Jaaenge) की रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बदल दी है. अपनी पुरानी तस्वीर की जगह शाहरुख ने फिल्म 'डीडीएलजे' से अपने राज मल्होत्रा वाले किरदार की फोटो शेयर की है जिसमें वो ब्लैक जैकेट और कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर शाहरुख द्वारा प्रोफाइल फोटो चेंज किये जाने के बाद लोग इसपर कमेंट करके उनकी फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं. 20 अक्टूबर, 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था जिसमें शाहरुख-काजोल (Kajol) की जोड़ी ने देश और दुनियाभर में लोगों का दिल जीत लिया था.
Posted by Shah Rukh Khan on Monday, 19 October 2020
इस प्रेम कहानी में अमरीश पूरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, हिमानी शिवपुरी, सतीश शाह, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी, दिवंगत अचला सचदेव, करण जौहर, अनिता श्रॉफ अदजानिया और अर्जुन सबलोक ने भी काम किया था.
इसी के साथ शाहरुख ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर 'राज मल्होत्रा' भी रखा है. फिल्म के 25 साल पूरे होने पर इसकी टीम के साथ ही शाहरुख-काजोल के फैंस भी जश्न मना रहे हैं.
आपको बता दें कि शाहरुख और काजोल की इस बड़ी सफलता को मद्देनजर रखते हुए हार्ट ऑफ लंदन बिजनस अलायंस ने फैसला किया कि वो इन दिनों ही कलाकरों की कांसे की मूर्ती का लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में अववारण किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

