पूर्व पुलिस अधिकारी का बड़ा बयान: श्रीदेवी की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत ने सबको हैरानी में डाल दिया था. उनकी मौत के तीन महीने बाद रिटायर्ड पुलिस कमिश्नर वेद भूषण ने एक ऐसा बयान दिया है जो आपको चौंका देगा
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत ने सबको हैरानी में डाल दिया था. किसी को यह विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही. 24 फरवरी को श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी. जांच के बाद यह सामने आया था कि बाथटब में डूबने के कारण उनकी मौत हुई थी पर इस हादसे पर कई सवाल भी खड़े किए जा रहे थे. कुछ लोग कह रहे थे कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी.
अब उनकी मौत के तीन महीने बाद रिटायर्ड असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर वेद भूषण ने एक ऐसा बयान दिया है जो आपको चौंका देगा. उन्होंने कहा कि श्रीदेवी की हत्या कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि एक प्रीप्लांड मर्डर लगता है. वेद भूषण दिल्ली में अपनी एक प्राइवेट एजेंसी चलाते है. फ्री प्रेस जर्नल को दिए गए एक इंटरव्यू में वेद भूषण ने कहा कि ," बिना कोई सबूत छोड़े किसी को जबरदस्ती बाथटब में डुबाना जब तक उसकी मौत न हो जाए और फिर उसे एक दुर्घटना का नाम देना बहुत आसान है. यह एक प्लांड मर्डर लगता है."
श्रीदेवी की मौत के कुछ दिन बाद दुबई पुलिस ने एक फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें लिखा गया था कि श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत एक दुर्घटना थी पर वेद भूषण इस बात को नही मानते क्योंकि उनके मुताबिक इस रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी सवालों के जवाब नहीं थे .
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक वेद भूषण उस होटल में भी गए थे जहां श्रीदेवी की मौत हुई थी. हालांकि उन्हें उस कमरे में नहीं रहने दिया गया जहां यह हादसा हुआ था इसलिए उन्होंने उसके बगल वाला कमरा लिया. जिस तरह श्रीदेवी की मौत हुई थी, उन्होंने उस दृश्य को उसी तरह दोहराया. खबरों की माने तो वह अभी भी इस केस की जांच करने में जुटे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2018 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

