SRI: The Inspiring Journey of Srikanth Bolla की रिलीज का हुआ ऐलान, Rajkummar Rao और Alaya F स्टारर यह फिल्म अगले साल 10 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
टी-सीरीज फिल्म्स और चॉक एन चीज फिल्म्स आपको तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित 'SRI ' के साथ श्रीकांत बोला की दिल को छु जाने वाली कहानी दर्शकों के समक्ष लाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
SRI: टी-सीरीज फिल्म्स और चॉक एन चीज फिल्म्स आपको तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित 'SRI ' के साथ श्रीकांत बोला की दिल को छु जाने वाली कहानी दर्शकों के समक्ष लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अभिनीत यह फिल्म 10 मई 2024. को देश भर में रिलीज होगी.The Village Teaser: हैरान कर देने वाले सीन्स से भरी सीरीज 'द विलेज' का टीजर आया सामने, 24 नवंबर को Prime Video पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित द्वारा लिखित, प्रथम मेहता द्वारा चित्रित, SRI एक उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की.
View this post on Instagram
फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने कहा, "श्रीकांत बोला एक असाधारण व्यक्ति हैं और उनकी कहानी वास्तव में प्रेरक है. मैं उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए रोमांचित हूं." Tiger 3: सलमान खान के एक फैन ने बेहद खास अंदाज में उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को दिया ट्रिब्यूट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
SRI को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं , भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित किया जा रहा है. यह फिल्म 10 मई 2024 को देशभर में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

