बॉलीवुड

Vijay Sethupathi की Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan में हुई एंट्री, निगेटिव किरदार में आएंगे नजर

रोकेट्री के बाद हाल ही में दर्शकों को शाहरुख खान का कैमियो आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा में देखने मिला. अब किंग खान के फैंस उन्हें जल्द ही लीड रोल में देखना चाहते हैं.

Vijay Sethupathi की Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan में हुई एंट्री, निगेटिव किरदार में आएंगे नजर
शाहरुख खान - विजय सेतुपति (Photo Credits: Instagram)

रोकेट्री के बाद हाल ही में दर्शकों को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) में देखने मिला. अब किंग खान के फैंस उन्हें जल्द ही लीड रोल में देखना चाहते हैं. शाहरुख पहले ही जवान, डंकी और पठान जैसी फिल्मों का ऐलान कर चुके हैं. जवान में अब साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं. खबरों की माने तो इस फिल्म में विजय निगेटिव किरदार में नजर आएंगे.

शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान को लेकर एक बड़ा और कंफर्म अपडेट सामने आया है, जिसे लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. जवान में साउथ इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति की एंट्री हो चुकी है. विजय सेतुपति के पब्लिसिस्ट युवराज ने ट्वीट में लिखा, मैं ये साफ करना चाहता हूं कि विजय सेतुपति सर, शाहरुख खान की जवान में निगेटिव रोल कर रहे हैं और अन्य किसी तेलुगू फिल्म में निगेटिव रोल नहीं कर रहे हैं, जिसकी खबरें उड़ रही हैं.

 

जवान फिल्म में विजय सेतुपति बतौर विलेन शाहरुख खान को टक्कर देते नजर आएंगे. खबरों की माने तो पहले ये रोल राणा दुग्गुबाती को ऑफर किया गया था लेकिन उनके बिजी शेड्यूल की वजह से बात नहीं बन सकी. खबरें ऐसी भी थी कि विजय सेतुपति, अल्लू अर्जुन की  फिल्म पुष्पा: द रूल में भी नजर आएंगे. पर पब्लिसिस्ट युवराज के ट्वीट की माने तो वे अब किसी और फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर नहीं आएंगे. विजय सेतुपति विक्रम वेधा और विक्रम जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).