बॉलीवुड

10 अंडे खरीदने पर एक पैकेट ब्रेड फ्री! Sonu Sood ने मजेदार Video पोस्ट कर बताया अपना नया बिजनस

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद न सिर्फ अपने फैंस बल्कि देश के लोगों के बीच ऐसे मसीहा बने हुए हैं जो उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं. सोनू ने अपने सामाजिक कार्यों से लोगों का दिल जीता और हजारों लोगों को मदद पहुंचाई.

10 अंडे खरीदने पर एक पैकेट ब्रेड फ्री! Sonu Sood ने मजेदार Video पोस्ट कर बताया अपना नया बिजनस
सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) न सिर्फ अपने फैंस बल्कि देश के लोगों के बीच ऐसे मसीहा बने हुए हैं जो उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं. सोनू ने अपने सामाजिक कार्यों से लोगों का दिल जीता और हजारों लोगों को मदद पहुंचाई. अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने इन कामों के चलते प्रशंसा बटोर रहे हैं. हर दिन सोनू के घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ती है जो उनसे मदद की आस लेकर उनसे मिलने पहुंचती है.

अपने सामाजिक कार्यों में व्यस्त सोनू सूद ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो साइकिल पर सवार होकर ब्रेड और अंडे बेचते नजर आए. सोनू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "फ्री होम डिलीवरी. 10 अंडों के साथ 1 ब्रेड फ्री. सुपर मार्केट, स्मॉल बिजनस को सपोर्ट करो."

ये भी पढ़ें: Sonu Sood से मिलने नंगे पैर पैदल चलकर हैदराबाद से मुंबई पहुंचा फैन, एक्टर ने फोटो शेयर करके लोगों से की ये अपील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू अपने इस वीडियो के जरिए लोगों से आवाहन कर रहे हैं कि छोटे व्यापारों को भी सपोर्ट करें और लॉकडाउन की स्थिति में एक दूसरे की सहायता करो. सोशल मीडिया पर अभिनेता के इस वीडियो को काफी सारे लोग लाइक कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).