Sonu Sood ने जिम में लेटकर दिखाई अपनी दमदार बॉडी, फोटो देख आप भी बन जाएंगे फैन
अभिनेता एक बाद एक करके अपने फिटनेस की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते जा रहे हैं. सबसे पहले सोनू सूद ने दो लोगों को पीठ पर खड़ा कर प्लैंक किया. सोनू का ये वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया.
लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों के मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) हर दिन हर वक्त सभी को मोटिवेट करते हैं. फिर चाहे वो समाज के प्रति अच्छे काम करना हो या फिर खुद हो फिट रखना. सोनू सूद सही मायने में लोगों के लिए एक मिशाल है. पिछले कुछ दिनों से सोनू सूद एक बार फिर लोगों को फिटनेस के प्रति इंस्पायर्ड करते आ रहे हैं. दरअसल अभिनेता एक बाद एक करके अपने फिटनेस की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते जा रहे हैं. सबसे पहले सोनू सूद ने दो लोगों को पीठ पर खड़ा कर प्लैंक किया. सोनू का ये वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया.
जिसके बाद अब अभिनेता ने जिम लेटकर अपनी मस्क्युलर बॉडी का प्रदर्शन किया है. सोनू सूद अपने लेटेस्ट पोस्ट में 6 पैक एब्स शो करते दिखाई दे रहे हैं. जाहिर है सोनू का अंदाज देखने के बाद कोई भी फिटनेस का दीवाना उनका फैन बन जाए.
View this post on Instagram
सोनू सूद ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कई बड़े बैनर ने उनकी बायोपिक के लिए अप्रोच किया है. इतना ही नहीं हॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने भी सोनू सूद को अप्रोच किया है. जबकि वहीं वो अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज में भी नजर आयेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

