बॉलीवुड

Sonu Sood on Salman’s Drink Prank: सोनू सूद का खुलासा - सलमान खान ने मजाक में की ड्रिंक में शराब मिलाने की कोशिश

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया, जिसने उनके फैंस को खूब हंसाया.

Sonu Sood on Salman’s Drink Prank: सोनू सूद का खुलासा - सलमान खान ने मजाक में की ड्रिंक में शराब मिलाने की कोशिश
Sonu Sood, Salman Khan (Photo Credits: Instagram)

Sonu Sood on Salman’s Drink Prank: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया, जिसने उनके फैंस को खूब हंसाया. सोनू ने खुलासा किया कि सलमान खान ने एक बार मजाक में उनकी एनर्जी ड्रिंक में शराब मिलाने की कोशिश की थी. सोनू ने एक बातचीत के दौरान बताया, "मैं बिल्कुल शराब नहीं पीता. मेरे कई को-स्टार्स ने कोशिश की कि मैं एक बार ट्राई करूं. सलमान भाई को बड़ा शौक रहता था. वो कहते थे, ‘एक काम कर, रेड बुल के अंदर डाल के ला थोड़ा.’"

सोनू ने बताया कि सलमान कैसे चुपके से शराब मिला हुआ ग्लास उन्हें पकड़ाते और फिर ध्यान से देखते कि वो इसे पीते हैं या नहीं. "वो मुझे चुपके से ग्लास पकड़ा देते थे, और मैं उसे वापस कर देता था. फिर वो ध्यान से देखते रहते थे कि कहीं मैंने वो ग्लास किसी और को तो नहीं दे दिया," सोनू ने हंसते हुए कहा.

 

सलमान खान को लेकर सोनू सूद का खुलासा:

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

सोनू ने आगे कहा, "जिन्हें पीने का शौक होता है, वो चाहते हैं कि उनके दोस्त भी पीएं, जो ठीक है. लेकिन मैंने कभी नहीं पी. मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ." सलमान खान और सोनू सूद ने 'दबंग' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है और ऑफ-स्क्रीन उनकी दोस्ती काफी मजबूत है. इस किस्से ने यह भी दिखाया कि दोनों के बीच का रिश्ता कितना खास और मस्तीभरा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).