बॉलीवुड

ICU में भर्ती एक्टर अनुपम श्याम की आर्थिक मदद को आगे आए सोनू सूद, अभिनेता ने आमिर खान से भी मांगी थी मदद

फिल्म 'बैंडिट क्वीन','स्लम डॉग मिलियनेयर' समेत अन्य कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती तबीयत के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. अनुपम ने अपनी इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और सोनू सूद से मदद की गुहार लगाईं थी.

ICU में भर्ती एक्टर अनुपम श्याम की आर्थिक मदद को आगे आए सोनू सूद, अभिनेता ने आमिर खान से भी मांगी थी मदद
अनुपम श्याम (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'बैंडिट क्वीन','स्लम डॉग मिलियनेयर' समेत अन्य कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) अपनी बिगड़ती तबीयत के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. अनुपम ने अपनी इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद की गुहार लगाईं थी. बताया जा रहा है कि उन्हें आर्थिक मदद की जरुरत है और इसके चलते वो बॉलीवुड कलाकारों से मदद भी मांग रहे हैं.

अब सोनू सूद ने उनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने अनुपम श्याम की खातिर मदद जुटाने के लिए ट्विटर पर एक मैसेज भी पोस्ट किया और सभी कलाकरों और इंडस्ट्री के अन्य लोगों से मदद मांगी है.

ये भी पढ़ें: एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में हैं भर्ती, आमिर खान-सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार

इस ट्वीट को देखने के बाद एक्टर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, "मैं उनसे संपर्क में हूं." गौरतलब है कि लॉकडाउन में लोगों को उनके घर पहुंचाने वाले सोनू सूद को उनके तमाम चाहने वाले एक मसीहा के रूप में देख रहे हैं. इन दिनों वो मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने में भी जुटे हुए हैं.

वहीं बात करें एक्टर अनुपम श्याम की तो स्टार प्लस के टीवी शो 'मन की आवाज प्रतिज्ञा'और 'डोली अरमानों की' में अपने किरदार के लिए भी वो काफी पसंद किये जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).