COVID-19 Vaccination: सोनू सूद और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने लगवाया कोविड-19 का टीका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सोनू सूद और फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली है।
Sonu Sood and Anubhav Sinha Get Vaccined for COVID-19: अभिनेता सोनू सूद और फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली है. सूद (47) ने ट्विटर पर टीकाकरण केंद्र की तस्वीर भी साझा की है जहां उन्होंने टीके की खुराक ली. लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने में मदद के लिए सुर्खियों में आए सूद ने कहा कि उनका मकसद अब लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करना है.
सूद ने कहा, ‘‘आज मैंने टीके की खुराक ली और अब समय है कि पूरा देश टीके की खुराक ले. सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान ‘संजीवनी’ की शुरुआत से जागरूकता बढ़ेगी और लोग टीका लेने के लिए आगे आएंगे.’’
Got my vaccine today and now it's time to get whole of my country vaccinated. Started the biggest vaccination drive "Sanjeevani" which will bring awareness and get our people vaccinated. @IlaajIndia @Network18Group @SoodFoundation pic.twitter.com/lxhRv004De
— sonu sood (@SonuSood) April 7, 2021
Done!!! pic.twitter.com/jlZ1zUCTwJ
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) April 7, 2021
‘थप्पड़’ फिल्म के निर्देशक सिन्हा (55) ने भी टीकाकरण केंद्र पर टीका लेने की तस्वीर साझा की है. महाराष्ट्र में टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद से अब तक करीब 82 लाख लोग टीके की खुराक ले चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

