बॉलीवुड

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर की 3 लाख नौकरियों की घोषणा, Amazon, Sodexo समेत इन कंपनियों से की सांठ गाठ 

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा देते हुए 3 लाख नौकरियों की घोषणा की है. सोनू सूद ने इसके लिए अमेजन, सोडेक्सो समेत कई नामचीन कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है और ये दोनों मिलकर लोगों को रोजगार मुहैया कराएंगे. सोनू की इस पहल से कई सारे लोगों का फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही हैं.

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर की 3 लाख नौकरियों की घोषणा, Amazon, Sodexo समेत इन कंपनियों से की सांठ गाठ 
सोनू सूद (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा देते हुए 3 लाख नौकरियों की घोषणा की है. सोनू सूद ने इसके लिए अमेजन, सोडेक्सो समेत कई नामचीन कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है और ये दोनों मिलकर लोगों को रोजगार मुहैया कराएंगे. सोनू की इस पहल से कई सारे लोगों का फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही हैं.

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए कहा, "मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए http://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद् AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का। #AbIndiaBanegaKamyaab."

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Sonu Sood: सुपर हीरो समेत इन शानदार रूप में सोनू सूद की फोटोज को एडिट करके फैंस ने एक्टर को दी जन्मदिन की बधाई

देशभर में लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचने में मदद की तथा लोगों के बीच राशन और अन्य अन्य जरुरी चीजों का भी वितरण किया. सोनू के इस नेक को देखते हुए लोग उन्हें मसीहा भी कहने लगे और उनकी खूब प्रशंसा की गई.

बताते चलें कि सोनू ने हाल ही में 'कपिल शर्मा शो' के लिए शूट किया. शो का एक प्रोमो भी जारी किया गया है जिसमें सोनू लोगों के प्रेम को देखकर भावुक नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).