Sonu Nigam Faces Backlash Over Pahalgam Remark: सोनू निगम की बढ़ी मुश्किलें, पहलगाम अटैक और कन्नड़ भाषा से जुड़ा है मामला
मशहूर सिंगर सोनू निगम एक ताजा विवाद में घिर गए हैं. बेंगलुरु के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनके एक बयान को लेकर कन्नड़ संगठनों में भारी रोष है. कर्नाटक रक्षणा वेदिके नाम के संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.
Sonu Nigam Faces Backlash Over Pahalgam Remark: मशहूर सिंगर सोनू निगम एक ताजा विवाद में घिर गए हैं. बेंगलुरु के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनके एक बयान को लेकर कन्नड़ संगठनों में भारी रोष है. कर्नाटक रक्षणा वेदिके नाम के संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान एक स्टूडेंट ने सोनू निगम से कन्नड़ भाषा में गाना गाने की विनती की थी. इस पर गायक ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, "कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़, इसी वजह से पहलगाम में वो हादसा हुआ था." उनका यह बयान कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की ओर इशारा करता है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी.
संगठन का आरोप है कि सोनू निगम ने एक साधारण फैन की भाषा आधारित मांग को आतंकवाद से जोड़कर कन्नड़ समाज और उनकी सांस्कृतिक पहचान का अपमान किया है. कर्नाटक रक्षणा वेदिके के प्रमुख धर्मराज ने बेंगलुरु के अवलहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि यह बयान "भड़काऊ और समुदायों के बीच विभाजनकारी" है.
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. कई लोग सोनू निगम के बयान की निंदा कर रहे हैं और माफी की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस इसे सिंगर की गलतफहमी बता रहे हैं. अब देखना होगा कि इस विवाद पर सोनू निगम की तरफ से कोई सफाई आती है या नहीं, और प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

