बॉलीवुड

एक फिल्म ने बनाया इस स्टार को सुपरस्टार

2018 में अभी तक कई बड़े-बड़े सितारों की फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं पर एक ऐसा सितारा भी है जिसके लिए एक यह साल बहुत लकी रहा .

एक फिल्म ने बनाया इस स्टार को सुपरस्टार

2018 में अभी तक कई बड़े-बड़े सितारों की फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं, फिर चाहे वो रणवीर-दीपिका की 'पद्मावत' हो, अक्षय की 'पैडमैन' हो या फिर टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2'. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की पर एक ऐसा सितारा भी है जिसने इतना बड़ा स्टार ना होने के बावजूद भी इन बड़े सितारों की फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है. जी हां , हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की जिनकी फिल्म 'सोने के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी.

इससे पहले भी कार्तिक निर्देशक लव रंजन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें से 'प्यार का पंचनामा' और ' प्यार का पंचनामा-2' दर्शकों को काफी पसंद आई थी पर तब भी कार्तिक को उनके नाम से बहुत कम लोग जानते थे पर ' सोने के टीटू की स्वीटी' के बाद कार्तिक की फैन फॉलोइंग में ज़बरदस्त इज़ाफा हुआ है.कार्तिक के अभिनय ने दर्शकों व समीक्षकों को काफी प्रभावित किया. इस फिल्म में नुशरत भरुचा और सनी सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार भी थे पर तब भी कार्तिक के काम को ज्यादा सराहा गया.

सूत्रों की माने तो अब ऐसी भी ख़बरें आ रही हैं कि कार्तिक को बड़े-बड़े निर्देशकों की और से फिल्में ऑफर हो रही हैं और इन निर्देशकों में संजय लीला भंसाली का नाम शुमार है. इसके अलावा निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान के द्वारा भी कार्तिक को एक फिल्म ऑफर की गई है.

अब यह कहना तो गलत नहीं होगा की कार्तिक आने कल के सुपरस्टार हैं और 'सोने के टीटू के स्वीटी' की सफलता इस बात की अहम वजह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2018 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).