बॉलीवुड

बड़े पर्दे पर सोनम से टकराएंगे उनके भाई हर्षवर्धन कपूर, 'वीरे दी वेडिंग' और 'भावेश जोशी सुपर हीरो' एक ही दिन होगी रिलीज

'भावेश जोशी सुपर हीरो' जॉन अब्राहम की 'परमाणु :द स्टोरी ऑफ पोखरण' से टकराने वाले थी पर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हर्षवर्धन कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब यह फिल्म सोनम और करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के साथ 1 जून को रिलीज होगी.

बड़े पर्दे पर सोनम से टकराएंगे उनके भाई हर्षवर्धन कपूर, 'वीरे दी वेडिंग' और  'भावेश जोशी सुपर हीरो' एक ही दिन होगी रिलीज
फिल्म 'भावेश जोशी सुपर हीरो' और 'वीरे दी वेडिंग' के पोस्टर्स

फिल्म 'भावेश जोशी सुपर हीरो' की रिलीज डेट 25 मई तय की गई थी. यह फिल्म जॉन अब्राहम की 'परमाणु :द स्टोरी ऑफ पोखरण' से टकराने वाले थी पर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपर हीरो' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब यह फिल्म सोनम और करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के साथ 1 जून को रिलीज होगी.

'भावेश जोशी सुपर हीरो' हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है. इससे पहले वो राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्ज्या' में नजर आए थे. आज 'भावेश जोशी सुपर हीरो' के मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी कर इस फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में बताया. हालांकि इसके पीछे की क्या वजह है, उस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

वैसे तो इस फैसले से दोनों फिल्मों के बिजनेस पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि ये दोनों बिल्कुल अलग प्रकार की फिल्में हैं. 'भावेश जोशी सुपर हीरो' उन लोगों के लिए है जिन्हें सुपर हीरो फिल्म्स देखना पसंद है. इस फिल्म के ट्रेलर को देख कर ऐसा लगता है कि इसमें भरपूर एक्शन होगा. विक्रमादित्य मोटवानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

'वीरे दी वेडिंग' एक बोल्ड फिल्म नजर आती है. इस फिल्म में लड़कियों को 'हीरो' के रूप में दिखाने की कोशिश की है. फिल्म के ट्रेलर में गालियां भी सुनने को मिली थी. इस फिल्म में सोनम और करीना के अलावा स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमीत व्यास भी अहम भूमिका में है.

वैसे इस भाई-बहन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर टकराते देख मजा तो जरुर आएगा. अब यह देखने वाली बात होगी कि जनता किस फिल्म को ज्यादा प्यार देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2018 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).