बॉलीवुड

लंदन पहुंची सोनम कपूर ने वीडियो किया शेयर तो सोशल मीडिया पर उठने लगा क्वॉरेंटाइन नियम तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

सोनम कपूर ने साफ किया है कि उन्होंने किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया है. दरअसल उन्होंने जिस गार्डन से वीडियो पोस्ट किया है वो उनकी बिल्डिंग से ही लगा हुआ है.

लंदन पहुंची सोनम कपूर ने वीडियो किया शेयर तो सोशल मीडिया पर उठने लगा क्वॉरेंटाइन नियम तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के कई स्टार पिछले कुछ समय से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. उनके हर पोस्ट में कई लोग निशाना साधते दिखाई दे जाते हैं. जिसके चलते कई सेलेब्स अब सोशल मीडिया से ब्रेक ले चुके हैं तो कुछ ने कमेंट बॉक्स को बंद कर रखा है. ऐसे में अब एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी अपने एक पोस्ट को लेकर ट्रोल हुई हैं. दरसल सोनम कुछ दिन पहले अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन के घर पहुंची हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने गार्डन से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने सोनम को ट्रोल करने की कोशिश की. दरअसल सोनम पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने लंदन पहुंचने के बाद 14 दिन के क्वॉरेंटाइन नियम का पालन नहीं किया. जिसके चलते वो गिरफ्तार भी हो सकती हैं.

लेकिन अब सोनम कपूर ने साफ किया है कि उन्होंने किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया है. दरअसल उन्होंने जिस गार्डन से वीडियो पोस्ट किया है वो उनकी बिल्डिंग से ही लगा हुआ है. सोनम ने एक ट्वीट के रिप्लाई में लिखा कि मेरे अपने गार्डन में हूं जो मेरी बिल्डिंग से लगा हुआ है. पूरी तरह से क्वॉरेंटाइन में हूं. लोगों के पास इस तरह की बातों के लिए काफी समय है. इग्नोर करें.

सोनम कपूर पर लगा था इल्जाम

सोनम कपूर की सफाई

इससे पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर भी लोगों ने निशाना बनाया था. जो हाल ही में लंदन पहुंची हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक स्ट्रीट कैफ़े के पास से फोटो शेयर की थी. हालांकि मौनी ने इस मामले पर कोई सफाई नहीं दी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).