बॉलीवुड

कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे से अक्षय कुमार ने न्यूयॉर्क में की मुलाकात, अभिनेत्री के बारे में कही ये बड़ी बात

जब खिलाडी कुमार को सोनाली के बीमारी के बारे में जानकारी मिली तो वह उनसे मिलने पहुंच गए. अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अक्षय ने कुछ दिनों पहले सोनाली से न्यूयॉर्क में मुलाकात की. अक्षय ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि,"सोनाली एक फाइटर हैं, भगवान उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करे.'

कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे से अक्षय कुमार ने न्यूयॉर्क में की मुलाकात, अभिनेत्री के बारे में कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को खुलासा किया था कि वह 'हाई-ग्रेड' कैंसर से जूझ रही हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में उनका इलाज चल रहा है. सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को अपने स्वास्थ्य के बारे में इस खबर को ट्विटर व इंस्टाग्राम के जरिए साझा की. सोनाली ने एक लंबी पोस्ट में कहा, "कई बार जिंदगी अचानक आपको अजीब से मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है. हाल ही में मुझमें हाई-ग्रेड कैंसर की पहचान की गई है, जिसके बारे में वाकई में हमें पता तक नहीं चला." उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें हल्का दर्द हो रहा था जिसके बाद उन्होंने कुछ टेस्ट करवाए जिससे इस जानलेवा बीमारी के बारे में पता चला.

बहरहाल, जब खिलाडी कुमार को सोनाली के बीमारी के बारे में जानकारी मिली तो वह उनसे मिलने पहुंच गए. अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अक्षय ने कुछ दिनों पहले सोनाली से न्यूयॉर्क में मुलाकात की. अक्षय ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि,"सोनाली एक फाइटर हैं, भगवान उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करे.'

अक्षय के आलावा भी कई सेलेब्रिटियों ने ट्वीट कर सोनाली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2018 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).