फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' पर बनेगा म्यूजिक एल्बम, बॉलीवुड की यह अभिनेत्री दिखाएंगी अपनी हॉट अदाओं का जलवा
हॉलीवुड फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' का नाम तो आप सब ने सुना ही होगा. अपने हॉट और बोल्ड सीन्स की वजह से इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब इस फिल्म से प्रेरित होकर निर्देशक अनुभव सिन्हा एक म्यूजिक एल्बम बनाने जा रहे हैं
हॉलीवुड फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' का नाम तो आप सब ने सुना ही होगा. अपने हॉट और बोल्ड सीन्स की वजह से इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. यहां तक कि इस फिल्म को भारत में बैन भी कर दिया गया था. अब इस फिल्म से प्रेरित होकर निर्देशक अनुभव सिन्हा एक म्यूजिक एल्बम बनाने जा रहे हैं और इस एल्बम का नाम होगा '5 शेड्स ऑफ लव'. एल्बम में अभिनेत्री सोनल चौहान को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा और सिंगर जुबिन नॉटियाल इस म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज देंगे.
सोनल पहली बार किसी म्यूजिक एल्बम का हिस्सा बनने जा रही हैं. उन्होंने बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है. अब वह इस एल्बम में नजर आएंगी. वैसे 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' जिस प्रकार की फिल्म है, उससे लग रहा है कि इस वीडियो में सोनल का हॉट अवतार देखने को मिलेगा. निर्देशक अनुभव सिन्हा कुछ दिन पहले लंदन भी गए थे और उन्होंने इस म्यूजिक एल्बम की तैयारी भी शुरू कर दी है.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनल चौहान को जल्द ही जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में देखा जाएगा. सोनल ने अपने करियर की शुरुआत की फिल्म 'जन्नत' से की थी. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी मुख्य भूमिका में थे. दर्शकों ने इस फिल्म में सोनल के किरादर को काफी पसंद किया था और उन्हें इस रोल के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद सोनल को 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और ' 3G' जैसी फिल्मों में भी देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2018 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

