आलिया भट्ट और वरुण धवन से पहले शादी करना चाहती हैं सोनाक्षी सिंहा, एक्ट्रेस ने किया यह बड़ा खुलासा
वरुण धवन (Varun Dhawan),आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और सोनाक्षी सिंहा (Sonakshi Sinha) समेत फिल्म 'कलंक' (Kalank) की पूरी कास्ट इन दिनों प्रमोशन्स में व्यस्त है. हाल ही में फिल्म 'कलंक' के कलाकार रियलिटी शो 'सुपर डांसर 2' (Super Dancer 2) के सेट पर पहुंचे थे. S
वरुण धवन (Varun Dhawan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और सोनाक्षी सिंहा (Sonakshi Sinha) समेत फिल्म 'कलंक' (Kalank) की पूरी कास्ट इन दिनों प्रमोशन्स में व्यस्त है. हाल ही में फिल्म 'कलंक' के कलाकार रियलिटी शो 'सुपर डांसर 2' (Super Dancer 2) के सेट पर पहुंचे थे. शो में जब आलिया, वरुण और सोनाक्षी से पूछा गया कि कौन सबसे पहले शादी करेगा. इस सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने खुद अपना नाम लिया. एक्ट्रेस का जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी फैन्स भी हैरान रहे गए.
इसके बाद शो की जज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोनाक्षी से पूछा कि वह किसके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. सोनाक्षी ने इस बात का जवाब तो नहीं दिया, बस इतना बताया कि वह आलिया और वरुण से पहले शादी करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वह सेटल होने के लिए बिल्कुल तैयार है और सही इंसान की खोज कर रही हैं. अब यह देखने वाली बात होगी कि आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिंहा में कौन सबसे पहले शादी करता है.
यह भी पढ़ें:- Kalank Teaser: इंटरनेट पर छाए फिल्म 'कलंक' के डायलॉग्स, ये मीम्स देखकर हो जाएंगे लोटपोट
आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित है और फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है. इससे पहले वह '2 स्टेट्स' का निर्देशन चुकें है. 'कलंक' 17 अप्रैल, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

