Salman Khan संग शादी को लेकर सोमी अली ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मैं 16 साल की थी
सोमी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब मैं 16 साल की थी तब मैंने फिल्म मैंने प्यार किया देखी. उसे देखते ही मैंने ठान लिया कि मुझे इस आदमी से शादी करनी है.
बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में जितनी चर्चा में रहती हैं उनकी लव लाइफ (Love Life) भी उतनी ही खबरें बनाती हैं. सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर छाए हुए हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) ने सलमान खान संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल सोमी अली को सलमान खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर देखा जाता है. लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर मोहर नहीं लगाईं. ऐसे में अब सोमी अली ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए सोमी ने सलमान को लेकर कई बातें कहीं हैं.
सोमी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब मैं 16 साल की थी तब मैंने फिल्म मैंने प्यार किया देखी. उसे देखते ही मैंने ठान लिया कि मुझे इस आदमी से शादी करनी है. इंडिया आने के लिए मैंने बहुत जिद्द की. जिसके बाद ताजमहल देखने और मुंबई में रिश्तेदार से मिलने के बहाने इंडिया चली आई. इंडिया आते ही मैंने पोर्टफोलियो बनवाया और प्रोडक्शन में जाना शुरू कर दिया.
इस दौरान एक प्रोडक्शन हाउस में सलमान खान की नजर सोमी अली पड़ी. दोनों ने एक साथ फिल्म बुलंद भी की. लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. जिसके बाद सोमी ने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उनका करियर फ्लॉप साबित रहा. सलमान और सोमी का रिश्ता 1999 में खत्म हो गया. जिसके बाद सोमी अमेरिका लौट गई. सोमी अमेरिका में एक NGO चलाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

