Sitaare Zameen Par Release Date: आमिर खान क्रिसमस पर कर रहे हैं वापसी, 'सितारे जमान पर' दिसंबर 2024 में होगी रिलीज!
आमिर खान की प्रशंसित फिल्म 'तारे जमीन पर' की अगली कड़ी है. हालांकि, आमिर ने यह भी साफ किया है कि दोनों फिल्मों के मूल विषय समान होते हुए भी, कहानी और किरदार दोनों ही अलग होंगे.
Sitaare Zameen Par Release Date: सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट के बारे में जानकारी साझा की है. एक हालिया साक्षात्कार में उन्हेने इस बात की पुष्टि की कि उनकी वापसी वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' क्रिसमस 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी स्टारर 'द साबरमती रिपोर्ट' 3 मई को होगी रिलीज, 2002 की गोधरा घटना पर है आधारित (Watch Video)
बता दें कि यह फिल्म आमिर की प्रशंसित फिल्म 'तारे जमीन पर' की अगली कड़ी है. हालांकि, आमिर ने यह भी साफ किया है कि दोनों फिल्मों के मूल विषय समान होते हुए भी, कहानी और किरदार दोनों ही अलग होंगे. उन्होंने बताया कि जहां 'तारे जमीन पर' एक भावनात्मक फिल्म थी, वहीं 'सितारे जमीन पर' दर्शकों को हंसाएगी.
View this post on Instagram
आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अभिनय से एक साल का ब्रेक ले लिया था. लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक था. पर फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही थी. फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया था. साल 2017 में आई उनकी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' सुपरहिट रही थी. इस ब्रेक के दौरान उन्होंने 'सलाम वेंकी' में एक कैमियो किया था और अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा जताई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

