सिंगर ध्वनि भानुशाली का सॉन्ग 'वास्ते' हुआ सुपरहिट, यूट्यूब पर मिले 90 करोड़ से ज्यादा व्यूज
गायिका ध्वनि भानुशाली बेहद खुश हैं. उनके सिंगल 'वास्ते' को यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. उन्होंने कहा कि अपने सपने को पूरा होता देखना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव है.
गायिका ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) बेहद खुश हैं. उनके सिंगल 'वास्ते' (Vaaste) को यूट्यूब पर 90 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं तो वहीं 70 लाख लाइक मिले हैं. उन्होंने कहा कि अपने सपने को पूरा होता देखना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव है.
ध्वनि ने कहा, "मैंने हमेशा से भारत की पॉप सनसनी बनने का सपना देखा था और अपने सपने को पूरा होते देखना मेरे लिए रोमांचक अनुभव है. 'वास्ते' को हर किसी से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. मैं जहां भी जाती हूं मेरे प्रशंसक मुझसे इस गाने को गाने के लिए कहते हैं और उनके चेहर पर खुशी देखकर मैं खुशी से झूम उठती हूं." यह भी पढ़े: हम कुछ महत्वपूर्ण और वास्तविक मुद्दों को लेकर मुखर नहीं हैं: आयुष्मान खुराना
इससे पहले, 'वास्ते' को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फोनोग्राफिक इंडस्ट्री ( International Federation of the Phonographic Industry) (आईएफपीआई) द्वारा 2019 के टॉप गानों में नामित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

