Sidharth Shukla ने जन्मदिन पर शराब के नशे में कर दी फैन की पिटाई? Viral Video में लोगों ने लगाया ये बड़ा आरोप!
टेलीविजन जगत के मशहूर सेलेब्रिटी सिद्धार्थ शुक्ला ने वीते 12 दिसंबर, शनिवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया. अब सिद्धार्थ के जन्मदिन पर उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चला है जिसमें उनपर एक फैन को बेवजह मारने-पीटने का आरोप लगाया जा रहा है.
टेलीविजन जगत के मशहूर सेलेब्रिटी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने बीते 12 दिसंबर, शनिवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया. अब सिद्धार्थ के जन्मदिन पर उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो चला है जिसमें उनपर एक फैन को बेवजह मारने-पीटने का आरोप लगाया जा रहा है. इसी के साथ ये भी कहा गया कि सिद्धार्थ शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सिद्धार्थ अपनी कार में बैठे नजर आए तो वहीं उसे रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति ने उनपर अन्य व्यक्ति को अनायस की पीटने का आरोप लगाया है. इसपर सिद्धार्थ ने कहा कि पहले उस व्यक्ति ने उन्हें चाकू दिखाया. इसके बाद सिद्धार्थ पर आरोप लगाया जाता है कि वो शराब के नशे में धुत हैं. सिद्धार्थ वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स का फोन छीनने की भी कोशिश करते नजर आते हैं.
देखें ये वायरल वीडियो:
इस वीडियो को लेकर किसी भी तरह का कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है लेकिन इसकी काफी चर्चा की जा रही है. कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ अपनी मिड-नाइट बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे ये तब का मामला है. इसपर सिद्धार्थ की ओर से भी किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन इसने सिद्धार्थ को लेकर एक नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है.
वैसे आपको बता दें कि पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ को ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में आड़े हाथ लिया गया हो. साल 2015 में न्यू इयर के मौके पर सिद्धार्थ को जुहू (अंधेरी) इलाके में पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा था. इसके बाद उनपर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज करते हुए उनकी कार और लाइसेंस को जब्त कर लिया गया था. बाद में 2000 रूपए का जुर्माना भरने पर उन्हें छोड़ दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

