Sushant Singh Rajput Death Anniversary: भाई की याद में भावुक हुईं श्वेता सिंह कीर्ति, कहा- ‘उसकी यादों को प्रेम और पॉजिटिविटी से संजोएं’
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में श्वेता ने फैंस से अपील की कि वे सुशांत की यादों को प्रेम, सकारात्मकता और दया के साथ संजोएं.
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में श्वेता ने फैंस से अपील की कि वे सुशांत की यादों को प्रेम, सकारात्मकता और दया के साथ संजोएं. श्वेता ने वीडियो में कहा कि इन पांच वर्षों में वह अपने भाई की यादों के सहारे खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने बताया कि सुशांत की तस्वीरों और पुरानी यादों को देखकर उन्हें बहुत भावनात्मक महसूस होता है, लेकिन वह चाहती हैं कि लोग भी सुशांत की याद को एक प्रेरणा के रूप में देखें.
ETimes द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में श्वेता ने पुराने थ्रोबैक फोटोज़ भी पोस्ट किए हैं, जिनमें सुशांत के साथ बिताए गए अनमोल पल नज़र आते हैं. वीडियो में श्वेता ने सुशांत के साथ अपने गहरे रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उनकी यादें आज भी उतनी ही ताज़ा हैं. श्वेता का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और सुशांत के फैंस कमेंट्स में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कई लोगों ने हाथ जोड़ने और रोने वाले इमोजी के ज़रिए अपनी भावनाएं प्रकट की हैं.
भाई की याद में भावुक हुईं श्वेता सिंह कीर्ति:
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था, लेकिन आज भी उनके फैंस और परिवार उन्हें याद करते हैं और उनकी मौजूदगी को महसूस करते हैं.