बॉलीवुड

खुद को 'वॉटर बेबी' कहती हैं श्रुति हासन

अभिनेत्री श्रुति हासन खुद को 'वॉटर बेबी' कहती हैं. दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके अंडरवॉटर फोटोशूट की है. श्रुति ने अपने चेहरे की भी एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह अपने आंख में मौजूद दो बर्थ मार्क्‍स को दिखाती नजर आईं.

खुद को 'वॉटर बेबी' कहती हैं श्रुति हासन
श्रुति हासन (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री श्रुति हासन (Shruti Haasan) खुद को 'वॉटर बेबी' कहती हैं. दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके अंडरवॉटर फोटोशूट की है. श्रुति ने अपने चेहरे की भी एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह अपने आंख में मौजूद दो बर्थ मार्क्‍स को दिखाती नजर आईं.

श्रुति ने लोगों से इस बात की भी अपील कीं कि हर उन चीज को सेलिब्रेट करें, जिनसे वे बनते हैं. तस्वीर के साथ अभिनेत्री कैप्शन में लिखती हैं, वॉटर बेबी हैशटैगथ्रोबैक. श्रुति की यह फोटो सोशल मीडिया पर पसंद की जा रहीं हैं. यह भी पढ़े: श्रुति हासन की ये अजीबोगरीब चेकलिस्ट देखकर हो जाएंगे सरप्राइज, एक्ट्रेस ने फैंस के साथ किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

Water baby ❤️ #throwback

A post shared by @ shrutzhaasan on

श्रुति ने लिखा, "हां, ये मेरी आंख में मौजूद बर्थ मार्क्‍स हैं - नहीं, इस पर कोई अजीब प्रतिक्रिया देने लायक यह कोई चीज नहीं है, नहीं यह कोई बीमारी नहीं है, ये झइयों की तरह हल्के और गहरे होते रहते हैं - हां यह बहुत आम है - हां ये मुझमें सालों से हैं और मुझे लगता है कि ये बेहद खास है और हां आपको हर चीज सेलिब्रेट करनी चाहिए जो आपको आप बनाते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).