आर्यन खान की गिरफ्तारी के चलते पोस्टपोन हुई Shah Rukh Khan की फिल्म Pathan की शूटिंग, मेकर्स ने उठाया ये कदम
आर्यन को ड्रग मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद मेकर्स ने इसकी शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया है. क्योंकि वो बिना शाहरुख के किसी भी शेड्यूल पर जाने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में वो शाहरुख की नई डेट के साथ ही वो आगे बढ़ेंगे.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) ड्रग मामले में अभी एनसीबी (NCB) की कस्टडी में हैं. उनकी रिहाई पर 7 अक्टूबर को फैसला आएगा. ऐसे में परिवार के लिए ये समय बेहद ही अहम है. हालांकि इस घटना के चलते शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग पर भी इसका असर पड़ता दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की शूटिंग के लिए इस हफ्ते स्पेन के लिए रवाना होने वाले थे. जहां दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नजर आने वाली थी. लेकिन अब ये ट्रिप पोस्टपोन कर दी गई है. शाहरुख और दीपिका स्पेन में एक रोमांटिक गाना शूट करने वाले थे. इस दौरान कुछ एक्शन सीन्स भी फिल्माए जाने थे.
लेकिन आर्यन को ड्रग मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद मेकर्स ने इसकी शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया है. क्योंकि वो बिना शाहरुख के किसी भी शेड्यूल पर जाने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में वो शाहरुख की नई डेट के साथ ही आगे बढ़ेंगे. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म से शाहरुख एक लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में नजर आएंगे.
इस फिल्म के अलावा शाहरुख आने वाले समय अटली में डबल रोल निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा राजकुमार हिरानी की एक फिल्म भी शाहरुख ने साइन की है. फिलहाल किंग खान इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ बने हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

