बॉलीवुड

Kirron Kher को Blood Cancer की खबर सुनकर शॉक में सेलिब्रिटीज, परिणीती चोपड़ा समेत इन सितारों ने ट्वीट कर बढ़ाया हौंसला

बीजेपी नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर को लेकर आज खबर आई कि वो ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं. अनुपम खेर ने आज ट्विटर पर स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए बताया कि किरण को मल्टीप्ल मायलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) है.

Kirron Kher को Blood Cancer की खबर सुनकर शॉक में सेलिब्रिटीज, परिणीती चोपड़ा समेत इन सितारों ने ट्वीट कर बढ़ाया हौंसला
किरण खेर और परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

बीजेपी नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर को लेकर आज खबर आई कि वो ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं. अनुपम खेर ने आज ट्विटर पर स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए बताया कि किरण को मल्टीप्ल मायलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) है. इसी के साथ अभिनेता ने जानकारी दी कि वो बेहतरीन डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका ट्रीटमेंट जारी है. अनुपम ने सभी फैंस और शुभचिंतकों का उनकी दुआओं के लिए आभार भी प्रकट किया.

इस खबर को सुनने के बाद राजनीति, बॉलीवुड समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने ट्वीट कर उन्हें बेहतर सेहत की कामना की और उनका हौंसला बढ़ाया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर उनका ढाढस बंधाया है. पढ़ें ये ट्वीट्स:

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)

मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas)

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)

ये भी पढ़ें: Kirron Kher को हुआ ब्लड कैंसर, अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी जानकारी

कुब्रा सैत (Kubbra Sait)

रणवीर शोरे (Ranvir Shorey)

किरण को ब्लड कैंसर की खबर सुनकर लोग को भी सदमें में हैं और लगातार ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उन्हें 'गेट वेल सून' का मैसेज भेज रहे हैं. अनुपम खेर ने भी लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी पत्नी किरण एक योद्धा हैं और वो बहादुरी से इस बीमारी के साथ अपनी जंग लड़ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).