Sherlyn Chopra का निर्देशक Sajid Khan पर सनसनीखेज आरोप, कहा- उसने पेंट से अपना लिंग निकालकर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की डाक्यूमेंट्री फिल्म को हाल ही में रिलीज किया गया जिसमें फिल्म निर्देशक साजिद खान पर दिवंगत एक्ट्रेस की बहन करिश्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस तरह से वो मानसिक और शारीरिक रूप से उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश करते थे.
Sherlyn Chopra Accuses Sajid Khan of Me Too: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jia Khan) की डाक्यूमेंट्री फिल्म को हाल ही में रिलीज किया गया जिसमें फिल्म निर्देशक साजिद खान पर दिवंगत एक्ट्रेस की बहन करिश्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस तरह से वो मानसिक और शारीरिक रूप से उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश करते थे. यहां उन्होंने निर्देशक पर सेक्शुअल हैरेसमेंट (Sexual Harassment) और कास्टिंग काउच (Casting Couch) का भी आरोप लगाया है. इन आरोपों के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और हालिया ओनलीफैंस (OnlyFans) मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने भी कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए साजिद के खिलाफ ट्वीट किया है.
अपने इन ट्वीट्स में साजिद ने बताया कि किस तरह से साजिद ने उनके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की और उन्हें प्रताड़ित किया. शर्लिन ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे पिता के निधन के कुछ दिन बाद जब मैं उनसे अप्रैल 2005 में मिली थी तो उन्होंने उस दौरान अपना लिंग (Penis) अपनी पेंट से निकालकर मुझे उसे छूने को कहा, मुझे याद है मैंने उनसे कहा था कि मुझे पता है कि एक लिंग जैसा होता है और मेरी मुलाकात का उद्देश्य उनके लिंग को छूना या उसे रेट करना नहीं था."
When I had met him in April 2005, a few days after my father’s demise, he had taken his penis out of his pants and had asked me to feel it.
I remember having told him that I know how a penis feels like & that the purpose of my meeting with him was not to feel or rate his penis.. https://t.co/2gnGSdEIrU
— Sherni (@SherlynChopra) January 18, 2021
ये भी पढ़ें: MeToo: साजिद खान पर मॉडल पाउला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, अब तक चुप रहने की बताई वजह
शर्लिन ने कहा कि बॉलीवुड में माफिया (Bollywood Mafia) काफी मजबूत है और इसलिए वो चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती. एक्ट्रेस ने लिखा, "साजिद के पीछे उसके चरित्र का समर्थन करने के कई सुपरस्टार्स मौजूद हैं. ये मेरा शब्द है उनके खिलाफ. बॉलीवुड माफिया के पास मजबूत नेटवर्क है."
He has the ‘superstars’ of Bollywood to vouch for his ‘character’.
It’s my word against theirs.
The Bollywood mafia is a strong syndicate. https://t.co/x5hUm1tzVm
— Sherni (@SherlynChopra) January 18, 2021
आगे तंज कसते हुए शर्लिन ने लिखा, "अगर जॉनी सिन्स बनना चाहते हो, तो बेशक बनो,लेकिन फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को बुलाकर, उन्हें अपना लिंग दिखाना, और उनसे अपने लिंग को टच करवाना, ये कहां की सभ्यता है?"
अगर जॉनी सिन्स बनना चाहते हो, तो बेशक बनो,
लेकिन फ़िल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को बुलाकर, उन्हें अपना लिंग दिखाना, और उनसे अपने लिंग को टच करवाना, ये कहाँ की सभ्यता है ?
— Sherni (@SherlynChopra) January 19, 2021
अंत में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री को फिल्म में काम दिलाने के बहाने बुलाकर उसे अपना लिंग दिखाना और अपने लिंग का स्पर्श करवाना, क्या स्वीकृत है? ये लोग क्यों कलाकारों को फिल्मी प्रलोभन देकर अपनी स्वार्थ सिद्धि करते हैं?"
बता दें कि शर्लिन के इन आरोपों को पढ़ने के बाद लोग भी हैरान हैं. इधर साजिद पहले से मी टू के केस में फंसे हुए हैं जिसके बाद अब शर्लिन के इन ट्वीट्स ने उनके लिए नई मुसीबतों का रास्ता खोल दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

