बॉलीवुड

Shehnaaz Gill के पिता Santokh Singh Sukh को मिली जान से मरने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले करूंगा हत्या!

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख को एक अनजान व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है.

Shehnaaz Gill के पिता Santokh Singh Sukh को मिली जान से मरने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले करूंगा हत्या!
पिता संतोख सिंह सुखो के साथ शहनाज गिल (Photo Credits: Instagram)

Shehnaaz Gill Father Santokh Singh Sukh Gets Death Threat: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख को एक अनजान व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. उस अज्ञात व्यक्ति ने संतोख से कहा कि वो उन्हें दिवाली से पहले मार देगा. शहनाज के पिता तरंतन की यात्रा कर रहे थे जब एक शख्स ने उन्हें कॉल करके गालीगलौज शुरू कर दी. इसके बाद उस शख्स ने संतोख को धमकाते हुए कहा कि वो उनकी हत्या कर देगा.

इस मामले में एक पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज कराई जा चुकी है. ये पहली बार नहीं है जब उन्हें इस प्रकार की धमकियां मिली हैं. साल 2021 में संतोख ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी और 25 दिसंबर को दो अज्ञात लोगों ने उनपर गोलियां चला दी थी जिसमें वें बाल-बाल बचे थे.

पुलिस ने बताया कि हमलावर अमृतसर से थे और उन्होंने बाइक पर सवार होकर संतोख पर हमला किया था जिसमें वें बच गए. ये हादसा तब हुआ था जब संतोख बीस जा रहे थे और जंदीआला गुरु इलाके में एक ढाबे पर रुके थे. वो वॉशरूम जाने के लिए ढाबे पर रुके थे जहां मौका पाकर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).