बॉलीवुड

सोनम कपूर को जन्मदिन विश करने में शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दी बड़ी गलती, ट्विटर पर मजाक उड़ने पर डिलीट किया ट्वीट

बॉलीवुड से भी कई सारे एक्टर्स ने सोनम कपूर को जन्मदिन पर विश किया लेकिन इनमें शत्रुघ्न सिन्हा का बर्थडे विश सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया है.

सोनम कपूर को जन्मदिन विश करने में शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दी बड़ी गलती, ट्विटर पर मजाक उड़ने पर डिलीट किया ट्वीट
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बीते 9 जून, मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से अपने परिवार के साथ मिलकर मनाया. इस खास मौके पर उन्हें देशभर से उनके फैंस ने बधाई संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दी. बॉलीवुड से भी कई सारे एक्टर्स ने सोनम को जन्मदिन पर विश किया लेकिन इनमें शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का बर्थडे विश सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया है. सोनम को जन्मदिन की बधाई देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनके परिवार के साथ एक फोटो शेयर की. लेकिन इस फोटो में सोनम ही मौजूद नहीं थी.

ये देखने के बाद ट्विटर पर लोग ठहाके मारकर हंसने लगे और शत्रुघ्न को जमकर ट्रोल (Troll) करने लगे. लोगों ने कहा कि सोनम कपूर के बर्थडे विश में खुद सोनम ही लापता हैं. लोगों ने कई मजेदार ट्वीट्स करके शत्रुघ्न को ट्रोल किया.

इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर: 

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने पोस्ट की ये यादगार फोटो, एक्ट्रेस को बताया- ब्रेव गर्ल

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा को जब अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत अपना वो ट्वीट डिलीट कर दिया. लेकिन तक तक नुकसान तो हो चूका था. इसके बाद शत्रुघ्न ने दूसरा ट्वीट करके सोनम को जन्मदिन पर विश किया.

शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा करीना कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कई पॉपुलर स्टार्स ने भी उन्हें जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).