SOTY 3 के साथ डेब्यू नहीं करेंगी Shanaya Kapoor, पहली फिल्म में Gurfateh Pirzada और Lakshya Lalwani के साथ करेंगी रोमांस
शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हाल ही में घोषणा करते हुए बताया गया कि वो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के बाद अब वो बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम र्कहने जा रही है.
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हाल ही में घोषणा करते हुए बताया गया कि वो करण जौहर (Karan Johar) की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के बाद अब वो बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है. कयास लगाया जा रहा था कि शनाया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में इन खबरों को खारिज किया गया है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, शनाया को करण जुहार की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी धर्मा कार्नरस्टोन एजेंसी द्वारा साइन किया गया है. उनकी डेब्यू फिल्म में गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) और लक्ष्य ललवानी (Lakshya Lalwani) भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग 2021 के मध्य में शुरू होगी. शूटिंग के काम के अनुसार इसकी रिलीज डेट तय की जाएगी.
View this post on Instagram
बात करें 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 3' की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर डिजिटल रिलीज के लिए सेट किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया कि शनाया को आलिया फर्नीचरवाला के साथ 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 3' में कास्ट करने का प्लान किया जा रहा था लेकिन बाद में महीप कपूर और करण जौहर के बीच बातचीत के दौरान फैसला किया गया कि वें शनाया की डेब्यू फिल्म को थिएटर में रिलीज करना चाहते हैं. इसलिए उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 3' में कास्ट करने का फैसला रद्द कर दिया गया. शनाया अब रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में गुरफतेह और लक्ष्य के साथ नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

