शनाया कपूर (Photo Credits: Instagram)
Shanaya Kapoor Tests Positive for COVID-19: संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) के बाद बेटी शनाया कपूर भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. शनाया ने स्वयं इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है. उन्होंने लिखा, "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझ्मने हलके लक्षण है लेकिन मैं ठीक हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. 4 दिन पहले मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन आज दोबारा टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मैंने अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. अगर आप मुझसे संपर्क में रहे हैं तो कृपया पानी जांच कराएं." गौरतलब है कि करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं.

शनाया कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट (Photo Credits: Instagram)













QuickLY