Shanaya Kapoor ने Karan Johar के साथ की बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा, Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. शनाया ने आज सोशल मीडिया पर अपने बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा कर दी है. स्टारकिड ने बताया कि वो करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगी.
Shanaya Kapoor Announces Bollywood Debut: संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. शनाया ने आज सोशल मीडिया पर अपने बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा कर दी है. स्टारकिड ने बताया कि वो करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगी. शनाया ने आज अपना बेहद हॉट वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी सभी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है.
शनाया ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "आज बेहद खुश दिल के साथ उठी! डीसीए टैलेंट के साथ शुरुआत करने जा रही हूं. अपनी पहली फिल्म की शुरुआत के लिए उत्साहित हूं. इस जुलाई धर्मा मूवीज के साथ. हम क्या करने जा रहे हैं ये आपके सामने पेश करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं! हमसे जुड़े रहें."
View this post on Instagram
शनाया की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनकी दोस्त सुहाना खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट कर लिखा, "येय." इसी के साथ करिश्मा कपूर, अंजिनी धवन, मनीष मल्होत्रा समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है.
View this post on Instagram
शनाया ने बताया कि वो जुलाई से अपने डेब्यू फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाली हैं. उनके द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में वो बेहद हॉट अंदाज में अपना फोटोशूट कराती हुई नजर आ रही हैं. यकीन उनके इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि वो बॉलीवुड में अपने पांव जमाने को तैयार हैं.
View this post on Instagram
शनाया से पहले करण जौहर ने आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया समेत कई सारे स्टारकिड्स को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है. करण इसके लिए मशहूर भी हैं और इसी के कारण उन्हें कई दफा ट्रोल भी होना पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

