बॉलीवुड

राज कुमार हिरानी के साथ फिल्म की घोषणा नहीं कर रहे हैं शाहरुख खान, जानिए वजह

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म 'जीरो' के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की हैं. इस वजह से उनके फैंस शाहरुख की मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.राजकुमार हिरानी के साथ कुछ स्क्रिप्ट फाइनल की है जिनमें एक स्क्रिप्ट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ है.

राज कुमार हिरानी के साथ फिल्म की घोषणा नहीं कर रहे हैं शाहरुख खान, जानिए वजह
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फिल्म 'जीरो' (Zero) के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है. इस वजह से उनके फैंस शाहरुख की मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. आए दिन उनकी आनेवाली फिल्मों के बारे में कयास लगाए जा रहे है. लेकिन सूत्रों कि माने तो, शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हामी भर दी है. शाहरुख इन दिनों कई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे. उन्होंने कुछ स्क्रिप्ट फाइनल की हैं, जिनमें एक स्क्रिप्ट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की शामिल थी. हालांकि शाहरुख ने इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

डायरेक्टर  राजकुमार हिरानी ने पहले भी शाहरुख के साथ मिलकर फिल्म बनाने की योजना की थी. हिरानी ने शाहरुख को मुन्नाभाई फिल्म ऑफर की थी लेकिन किसी कारणवश किंग खान ने उसे करने से मना कर दिया था.  हालांकि इस बार संभावना है कि यह दोनों जल्द ही फिल्म की घोषणा करेंगे. यह भी पढ़े: शाहरुख खान की वेब सीरिज बेताल का खौफनाक ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

Need to take Raees advice myself...soon! Tks to whole team of Raees for making this beautiful film.

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

ओपन मैगजीन में राजीव मसंद के कॉलम के अनुसार, हिरानी ने सुझाव दिया है कि एसआरके को तब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करनी चाहिए जब तक कि स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हो जाती है. फिल्म निर्माता अपने पसंदीदा रायटर अभिजात जोशी के साथ मिलकर कहानी लिखने में व्यस्त हैं. इस कहानी के कई ड्राफ्ट एसआरके के साथ शेयर किए गए है. लॉकडाउन के कारण इस प्रोजेक्ट पर काम फिलहाल बंद है. लेकिन जैसे ही इस स्क्रिप्ट का काम खत्म होगा वैसे ही शाहरुख अपने फैंस के लिए फिल्म की घोषणा करेंगे. यह भी पढ़े: पाउलो कोएल्हो ने की शाहरुख की फिल्म ‘कामयाब’ की तारीफ

आगे इस कॉलम में लिखा है, राजकुमार हिरानी पहले सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान दोनों को लेकर एक साथ फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन शाह इस वक्त सोलो हीरो फिल्म के लिए रूचि ले रहे थे.

शाहरुख खान स्टारर फिल्म को राजकुमार हिरानी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट शाहरूख की इस फिल्म को को -प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म की स्क्रिप्ट अभिजात जोशी करेंगे. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, 'यह एक हल्की-फ़ुल्की मजेदार फिल्म होगी जो कि इमिग्रेशन के बारें में होगी. यह एक ऐसी फिल्म होगी जैसी शाहरुख ने अभी तक नहीं की है.'

हम तो यही उम्मीद करेंगे की बादशाह उनके फैंस के लिए बहुत जल्द ही फिल्म की घोषणा करें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).