Jersey: शाहिद कपूर ने उत्तराखंड में गौतम तिन्नानुरी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी का शेड्यूल किया खत्म (पढ़ें ट्वीट)
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर ने रविवार को ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' का उत्तराखंड का शूटिंग शेड्यूल खत्म कर लिया है. शाहिद ने उत्तराखंड के सरकार का अभिवादन करते हुए अपने फैंस के साथ यह खबर शेयर की.
- Read in
- English
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने रविवार को ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' (Jersey) का उत्तराखंड का शूटिंग शेड्यूल खत्म कर लिया है. शाहिद ने उत्तराखंड के सरकार का अभिवादन करते हुए अपने फैंस के साथ यह खबर शेयर की. शाहिद की यह फिल्म तेलगु फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक हैं.
शाहिद कपूर ने अपने ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट कर उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद देते हुए फिल्म जर्सी के शेड्यूल समाप्त होने की जानकारी दी. शाहिद ने कैप्शन में लिखा," फिल्म जर्सी का एक और शेड्यूल खत्म हो गया है. मैं उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में अपनी फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने दिया और हमनें इसे सफल तरीके से पूरा करने में सक्षम रहे." यह भी पढ़े: Shahid Kapoor Video: शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फनी शक्ल बनाते हुए वीडियो किया शेयर
It’s a wrap on this schedule of #Jersey. I would like to thank the Govt of Uttarakhand for supporting and putting in place efficient policies that enabled us to safely shoot and wrap the schedule of our film in the many beautiful locations of the state.
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) October 18, 2020
बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ इसी नाम की तेलगु फिल्म का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म की कहानी क्रिकेट पर आधारीत हैं. शाहिद कपूर इस फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे है वहीं उनके पापा यानी पंकज कपूर (Pankaj Kapur) उनके कोच के किरदार में नजर आएंगे. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर की पत्नी के किरदार में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)नजर आएगी. वहीं फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक भी डायरेक्टर गौतम तिन्नानाउरी (Gowtam Tinnanuri) कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

