शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तीन दिन में कमाए इतने करोड़
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 'कबीर सिंह' की रिलीज से पहले ही फैन्स में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज था. अभी तक यह फिल्म कुल मिलाकर 70.83 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 'कबीर सिंह' की रिलीज से पहले ही फैन्स में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज था. नतीजन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही काफी अच्छा बिजनेस किया. 'कबीर सिंह' ने शुक्रवार को तकरीबन 20.21 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद शनिवार को भी 'कबीर सिंह' का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और फिल्म 22.71 करोड़ बटोरने में सफल हुई.
रविवार की बात करें तो कबीर सिंह ने तकरीबन 27.91 करोड़ रुपये कमाए हैं. अभी तक यह फिल्म कुल मिलाकर 70.83 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म शाहिद के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट है. 'कबीर सिंह' 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. अब देखना होगा कि वीकडेज पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.
#KabirSingh is firing on all cylinders at the BO... Metros, mass belt, Tier-2, Tier-3 cities - #KabirSingh wave grips the nation... Emerges Shahid Kapoor’s highest grosser in 3 days [after #Padmaavat]... Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr, Sun 27.91 cr. Total: ₹ 70.83 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 24, 2019
आपको बता दें कि 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में है. फिल्म में शाहिद और कियारा की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है. साथ ही दर्शक शाहिद के अभिनय को उनकी करियर बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं. लेटेस्टली हिंदी ने फिल्म की समीक्षा में आपको बताया था कि, "शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे अपने गुस्से पर काबू नहीं होता है. फिल्म में शाहिद का किरदार काफी अलग है. उनके रोल को समझने में दर्शकों को शुरुआत में तकलीफ हो सकती है मगर फिल्म के अंत तक लोग उनके किरदार के साथ रिलेट कर सकेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

