बॉलीवुड

Shahid Kapoor Wraps Jersey Schedule: शाहिद कपूर ने पूरी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग, हैंडसम स्टाइल में शेयर की ये फोटो

शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग का पूरा कर लिया है. एक्टर ने आज इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है. कबीर सिंह से दर्शकों का दिल जीतने वाले शाहिद अब इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे.

Shahid Kapoor Wraps Jersey Schedule: शाहिद कपूर ने पूरी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग, हैंडसम स्टाइल में शेयर की ये फोटो
शाहिद कपूर (Photo Credits: Instagram)

Shahid Kapoor Wraps Jersey Schedule: शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग का पूरा कर लिया है. एक्टर ने आज इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है. कबीर सिंह से दर्शकों का दिल जीतने वाले शाहिद अब इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे. फिल्म में वो 'सुपर 30' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग नजर आएंगे.

शाहिद ने आज सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जर्सी की शूटिंग शेड्यूल को व्रैप किया. इस दौर में इस काम को पूरा कर पाना भी एक आशीर्वाद के समान ही था. टीम पर गर्व है कि वो हमेशा सशक्त रहें और सकारात्मकता के साथ काम किया." शाहिद की इस फोटो को लाखों लाइक्स मिले हैं और लोग उनके इस स्टाइल को पसंद भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jersey: शाहिद कपूर ने उत्तराखंड में गौतम तिन्नानुरी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी का शेड्यूल किया खत्म (पढ़ें ट्वीट)

बात करें फिल्म 'जर्सी' की तो इसमें पंकज कपूर और शरद केलकर भी नजर आएंगे. ये फिल्म कहानी है एक ऐसे 36 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की जिसने 10 साल पहले इस खेल को छोड़ दिया था लेकिन अब देश के लिए खेलना चाहता है.

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 28 अगस्त 2020 को रिलीज किया जाना था. लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी. इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).