'कबीर सिंह' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, शाहिद कपूर ने शेयर किया ये बेहद इमोशनल पोस्ट
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने आज बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और साथ ही कबीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रही है. फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद शाहिद कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) ने आज बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और साथ ही कबीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रही है. सलमान खान की 'भारत' और विक्की कौशल की 'उरी' को पछाड़ते हुए इस फिल्म ने सिर्फ 13 दिन में ही 200 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद शाहिद कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया.
शाहिद कपूर ने लिखा कि, "आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है कि मैं जो भी कहूं, वो कम पड़ेगा. कबीर सिंह के किरदार को समझने के लिए, माफ करने के लिए और प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया. हम सब गलतियां करते हैं. मगर हमें इन गलतियों को स्वीकार कर दोबारा खड़े होने की चाह रखनी चाहिए ताकि हम अच्छे बन सके. वो गलतियां करता है. हम सब भी करते हैं. आपने उसे जज नहीं किया. आपने उसे महसूस किया है. आपने उसे समझा है. मेरे इस किरदार में सबसे ज्यादा खामियां थी और इसे ही लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया."
यह भी पढ़ें:- कबीर सिंह के अलावा शाहिद कपूर की इन तीन फिल्मों को भी कमाने चाहिए थे 200 करोड़
आपको बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर के अलावा कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. यह फिल्म साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

