डियर जिंदगी के बाद Shah Rukh Khan और Alia Bhatt फिर साथ करने जा रहें हैं काम?
अब खबर है कि अब एक बार फिर शाहरुख खान और आलिया भट्ट एक फिल्म पर काम करने जा रहें हैं. हालांकि इस बार दोनों का रोल अलग होगा.
गौरी शिंदे की फिल्म डियर जिंदगी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई दी थी. इस फिल्म में शाहरुख एक मनोविज्ञानी के किरदार में नजर आए थे जबकि आलिया भट्ट एक सिनेमेटोग्राफर के रोल में दिखाई दी थी. फिल्म में दोनों के किरदार को काफी पसंद किया गया था. गोवा के खूबसूरत नजारे में फिल्माई गई इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया था. ऐसे में अब खबर है कि अब एक बार फिर शाहरुख खान और आलिया भट्ट एक फिल्म पर काम करने जा रहें हैं. हालांकि इस बार दोनों का रोल अलग होगा. शाहरुख खान जहां इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं वहीं अलिया फिल्म में बतौर एक्ट्रेस नजर आयेंगी.
मिड डे में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहा है. जबकि आलिया इस महिला केन्द्रित फिल्म में लीड रोल में नजर आयेंगी. आलिया ने इस फिल्म में अपनी रुचि दिखाई थी. जबकि पूरी स्क्रिप्ट वो आनेवाले में सुनने जा रही हैं. जिसके बाद ही वो इस फिल्म को फाइनल करेंगी. जबकि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के शुरूआती महीनों में शुरू की जाएगी.
हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में ना तो शाहरुख खान की तरफ से और ना ही आलिया भट्ट की तरफ से कोई बयान सामने आया है. आपको बता दे कि फिल्म जीरो के बाद से ही शाहरुख खान ने अपनी किसी नई फिल्म के आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

