शाहरुख खान की बेटी सुहाना की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल, सहेलियों संग कर रही हैं मौज-मस्ती
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना (Suhana) की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना (Suhana) की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं. अब एक बार फिर उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में सुहाना काफी खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही वह अपनी सहलियों संग मौज मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. सुहाना का ग्लैमरस अंदाज आपका भी दिल जीत लेगा. खबरों की माने तो सुहाना इस समय लंदन में है और ये तस्वीरें भी वहां की ही हैं.
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुहाना अपनी कॉलेज फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. सुहाना के सभी फैन क्लब्स ने इन तस्वीरों को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:- सुहाना खान ने दिया अपना पहला मीडिया इंटरव्यू, बातचीत में दिखे पापा शाहरुख जैसे तेवर
आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के बारे में कहा था कि, "मैं पूरी ईमानदारी के साथ कहना चाहता हूं कि सुहाना सांवली है लेकिन वह संसार की सबसे खूबसूरत लड़की है." दरअसल, किंग खान से एक इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल को लेकर सवाल पूछा था. इसका जवाब देते हुए उन्होंने सुहाना को लेकर ऐसा बयान दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

