बॉलीवुड

शाहरुख खान का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- एक निर्देशक ने मुझे भद्दा बताया था

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. हाल ही में वह सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 12' में भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे

शाहरुख खान का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- एक निर्देशक ने मुझे भद्दा बताया था
शाहरुख खान (Photo Credits : Twitter)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. हाल ही में वह सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 12' में भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे. शो के दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ खूब मौज मस्ती की. शाहरुख और सलमान 'जीरो' के सॉन्ग 'इसकबाजी' पर थिरकते हुए भी नजर आएं. साथ ही किंग खान ने घर के कंटेस्टेंट्स से बातचीत भी की थी. अब बॉलीवुड के बादशाह देश के अलग-अलग शहरों में अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहें हैं. हाल ही में वह इसी सिलसिले में लखनऊ पहुंचे थे.

लखनऊ में एक इवेंट के दौरान शाहरुख ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि, "मैं प्रैक्टिकल था और मुझे पता था कि मैं हीरो की तरह नहीं दिखता हूं और न ही हीरो की तरह डांस करता हूं. एक बार एक निर्देशक ने मुझसे कहा था कि वह मुझे फिल्म में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं क्योंकि मैं भद्दा दिखता हूं."

यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान और रोहित शर्मा के बीच हुई ये मजेदार बातचीत को पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' (Zero) में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति 'बउआ सिंह' का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अहम भूमिका में हैं. आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म इस शुक्रवार यानि 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).