बॉलीवुड

बाथरूम में इतना टाइम क्यों लगाते हो? Shah Rukh Khan ने फैन के इस अटपटे सवाल का दिया बेहद मजेदार जवाब!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भले ही बीते कुछ सालों से सिनेमाई पर्दे से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वो अपने फैंस से इंटरैक्ट करने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं और अक्सर ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन करके अपने फैंस के तरह-तरह के सवालों के जवाब देते हैं.

बाथरूम में इतना टाइम क्यों लगाते हो? Shah Rukh Khan ने फैन के इस अटपटे सवाल का दिया बेहद मजेदार जवाब!
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भले ही बीते कुछ सालों से सिनेमाई पर्दे से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वो अपने फैंस से इंटरैक्ट करने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं और अक्सर ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' (Ask SRK) सेशन करके अपने फैंस के तरह-तरह के सवालों के जवाब देते हैं. आज भी शाहरुख ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ ये सेशन किया जहां ज्यादातर लोगों ने उनसे यही सवाल किया कि उनकी अगली फिल्म कब आ रही है? शाहरुख ने भी लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वो जल्द ही एक नई कहानी लेकर उनके सामने पेश होंगे.

शाहरुख का कुछ ऐसे भी फैंस से सामना हुआ जिन्होंने उनसे कुछ अटपटे सवाल भी पूछे. प्रियांक नाम के एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख को ट्वीट करते हुए सवाल किया, "बाथरूम में इतना टाइम क्यों लगाते हो...ऐसा क्या करना होता है आपको वहां." इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, "तूम्हें वीडियो जरुर भेजूंगा...तुम्हारी जिज्ञासा और सीखने की चाह दिल छू लेने वाली है."

ये भी पढ़ें: Ask SRK: फैन ने शाहरुख खान से पूछा मन्नत बेचोगे क्या? किंग खान ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

गौरतलब है कि 2016 में दिए अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुलासा किया था कि किसी भी फिल्म का काम पूरा करने के बाद वो अपने किरदार से बाहर आने के लिए बाथरूम में 2 घंटे का शावर लेते हैं. बता दें कि शाहरुख जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए सलमान खान ने अपने कैमियो रोल की शूटिंग भी की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).