US Navy ने Shah Rukh Khan की फिल्म स्वदेश का गाया गाना, एक्टर हुए भावुक
ये वीडियो 27 मार्च का जब अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ़ नेवल ऑपरेशन ने एक डिनर इनवाईट किया था. इस फंक्शन में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद थे. उन्होंने ही इस वीडियो को शेयर किया था.
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अमेरिकी नौसेना (US Navy) के सैनिक बॉलीवुड फिल्म स्वदेश (Swdesh) का गाना ये जो देस है तेरा गाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को भारतीय राजदूत तरनजीत संधू ने अपने ट्विटर पर शेयर किया तो किंग खान भी इसे देखने के बाद कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके. शाहरुख को ये वीडियो बेहद पसंद आया. उन्होंने इस पर कमेंट करते लिखा कि ‘ ये शेयर करने के लिए शुक्रिया सर, ये बेहद प्यारा है. हमने इस फिल्म को बेहद प्यार के साथ बनाया है और गाने के जैसे फिल्म पर भी विश्वास था. आशुतोष गोवारिकर, रहमान और रॉनी स्क्रूवाला आप सभी का शुक्रिया इसे संभव बनाने के लिए.
आपको बता दे कि ये वीडियो 27 मार्च का जब अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ़ नेवल ऑपरेशन ने एक डिनर इनवाईट किया था. इस फंक्शन में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद थे. उन्होंने ही इस वीडियो को शेयर किया था. जिसके बाद किंग खान का ये जवाब सामने आया है.
Thank u for sharing this sir. How lovely. Git all nostalgic about the time spent making this beautiful film and belief sung in the song. Thanx @AshGowariker @RonnieScrewvala @arrahman & everyone who made it possible. https://t.co/rFRKcHTDCg
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 29, 2021
🇺🇸🇮🇳 The @usnavyband Sea Chanters share a song of happiness and love at a small performance for the @USNavyCNO and the Ambassador of India to the United States, @SandhuTaranjitS.
The Navy Band has been connecting the @USNavy to our partner nations since 1925! #HappyHoli https://t.co/2VYPhB3t5S
— U.S. Navy Band (@usnavyband) March 28, 2021
तो वहीं ए आर रहमान भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके. उन्होंने लिखा कि स्वदेश हमेशा आप पर राज करेगा.
Swades rules for ever🌹@AshGowariker #sharukhkhan @Javedakhtarjadu https://t.co/DGgN5xRsEp
— A.R.Rahman (@arrahman) March 28, 2021
शाहरुख खान की फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी. ये असल कपल की जिंदगी पर आधारित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

