बॉलीवुड

शाहरुख खान और राजकुमार राव ने 'छईयां-छईयां' पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. यह वीडियो 69वें फिल्मफेयर अवार्ड (69th Filmfare Awards) शो का है.

शाहरुख खान और राजकुमार राव ने 'छईयां-छईयां' पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
शाहरुख खान और राजकुमार राव ने 'छईयां-छईयां' पर जमकर लगाए ठुमके (Photo Credits: Twitter)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. यह वीडियो 69वें फिल्मफेयर अवार्ड (69th Filmfare Awards) शो का है. इस समारोह में किंग खान और राजकुमार राव ने  'छईयां-छईयां' नामक गाने पर जमकर डांस किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार की परफॉर्मेंस के दौरान शाहरुख अचानक से स्टेज पर आ जाते हैं और उनके साथ डांस करने लगते हैं. वीडियो में दोनों सितारें मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं.

राजकुमार राव ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एक्टर ने लिखा कि, "मुझे मेरे आइडल शाहरुख के साथ  परफॉर्म करने का मौका मिला. मैं आप से बहुत प्यार करता हूं सर. एक व्यक्ति को खुद पर भरोसा होना चाहिए और अपने सपनो को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए क्योंकि वो जरुर पूरे होते हैं."

यह भी पढ़ें:-  शाहरुख खान को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, किंग खान ने यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ को कहा शुक्रिया

आपको बता दें कि 'छईयां-छईयां' फिल्म 'दिल से' का गाना है. असल में इस गाने को शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया था. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया था और सुखविंदर ने इस गीत में अपनी आवाज दी है. आज भी यह गाना दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. फिल्म 'दिल से' में मनीषा कोइराला ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).