बॉलीवुड

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में पुरे किए 27 साल, इस खास अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू के 27 साल पूरे होने पर अपनी डेब्यू फिल्म 'दीवाना' एक दृश्य साझा किया. इसके बाद बादशाह ने इसके लिए सभी प्रशंसको को शुक्रिया भी कहा. इस वीडियो में उन्होंने अपने डेब्यू सीन को रीक्रिएट किया है.

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में पुरे किए 27 साल, इस खास अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया
शाहरुख खान (Photo Credits: Twitter)

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू के 27 साल पूरे होने पर मंगलवार को अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताने के लिए अपनी फिल्म 'दीवाना' (Deewana) का दृश्य साझा किया है. उसमें वह बाईक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. खान की फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी.

अपने 'बेहतरीन' पल को याददगार बनाने के लिए शाहरूख ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने अपने डेब्यू सीन को रीक्रिएट किया है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'कोई न कोई चाहिए' गाना भी बज रहा है.

यह भी पढ़ें :अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी करने जा रहे हैं डेब्यू, इस खास फिल्म से होगी करियर की शुरुआत

वीडियो के साथ ही उन्होंने एक संदेश लिखा है, "हेलो दोस्तों, भारतीय सिनेमा में 27 सालों के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो कि पृथ्वी पर बिताए मेरे जिंदगी का बिल्कुल आधा है. मैं 20 साल से अधिक समय से आपका मनोरंजन करने की कोशिश करता आ रहा हूं, कभी-कभी इसमें सफल हुआ तो वहीं कई बार असफल हुआ हूं. इसलिए, मैं इतने सालों तक मेरा साथ निभाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).