शाहरुख खान ने छोड़ी 'सारे जहां से अच्छा', इस बड़ी फिल्म के लिए कर रहे हैं तैयारी
अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) पर आधारित फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahaan Se Achha) काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है.
अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) पर आधारित फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahaan Se Achha) काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे लेकिन अब बताया जा रहा है कि किंग खान ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया है. बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार शाहरुख अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. अब इस फिल्म के लिए किसी और अभिनेता की खोज की जा रही है.
पहले आमिर खान (Aamir Khan) को राकेश शर्मा का रोल ऑफर किया गया था लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएं. इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान को इस फिल्म को करने की नसीहत दी. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, "फिल्म को काफी अच्छे से लिखा गया है. मैं राकेश शर्मा का बहुत बड़ा फैन है. मुझे खेद हैं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाया. मैंने शाहरुख से कहा कि फिल्म की कहानी बेहद दमदार है और उन्हें भी स्टोरी बेहद पसंद आई."
यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान के साथ रेखा ने 'रश्के कमर' पर जमकर लगाए ठुमके, देखें Video
खबरों की माने तो किंग खान ने 'डॉन 3' (Don 3) के लिए इस फिल्म को छोड़ा है. फरहान अख्तर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. फिल्म 'डॉन' के पिछले दो पार्ट्स ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था. दोनों फिल्मों में शाहरुख के अभिनय को खूब सराहा भी गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

