बॉलीवुड

SRK-Suhana Film King: शाहरुख और सुहाना खान की आगामी फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी शुरू, फिल्म का नाम हो सकता है 'किंग'!

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सुजीत घोष करेंगे. खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी.

SRK-Suhana Film King: शाहरुख और सुहाना खान की आगामी फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी शुरू, फिल्म का नाम हो सकता है 'किंग'!
Shah Rukh Khan and Suhana Khan (Photo Credits: Instagram)

SRK-Suhana Film King: शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सुजीत घोष करेंगे. खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी और फिल्म का नाम किंग हो सकता है. Dunki First Song: शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' कल होगा रिलीज, क्रिसमस पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म में सुहाना खान के साथ खालिद रफ्तार सिंह, अगस्त्या नंदा, युवांश बेनर्जी, और खुशी कपूर भी नजर आएंगी. फिल्म 23 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

शाहरुख खान की बात करें तो वह हाल ही में जवान फिल्म में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इन दिनों वे डंकी को लेकर व्यस्त है. राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब यह देखना होगा कि क्या किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान की जोड़ी दर्शकों को लुभाने में सफल होगी या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).